बलिया: कीचड़ की छींटे पड़ने पर विवाद, मारपीट में तीन लोग गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बैरिया (बलिया)। यूपी के बलिया जिले के स्थानीय थाना क्षेत्र के तालिबपुर गांव में शुक्रवार को मोटरसाइकिल से कीचड़ की छीटें पड़ने के विवाद में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर …

बैरिया (बलिया)। यूपी के बलिया जिले के स्थानीय थाना क्षेत्र के तालिबपुर गांव में शुक्रवार को मोटरसाइकिल से कीचड़ की छीटें पड़ने के विवाद में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से एक घायल को ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर किया गया।

एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान ललन राम का भांजा बाजार से बाइक से मुर्गा खरीदकर लौट रहा था। मोटरसाइकिल के पहिए से कीचड़ कन्हैया सिंह पर पड़ गया। इससे विवाद हो गया। तब तक पीयूष सिंह व प्रियांशु वर्मा निवासी करमानपुर मौके पर पहुंच गए। दोनों कन्हैया सिंह के पक्ष से कहासुनी करने लगे।

मामला मारपीट में बदल गया। जमकर लाठी-डंडे चले। चाकूबाजी भी हुई। इसमें मनु पासवान पुत्र प्रबोध पासवान, सुनील कुमार पासवान पुत्र सुभाष पासवान व राजेश पासवान पुत्र नन्हकू पासवान गभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:-Russia Ukraine War: यूक्रेन में रूस ने दागी हाइपरसोनिक मिसाइलें, स्कूल को बनाया निशाना, 400 लोगों के दबने की आशंका

संबंधित समाचार