बहराइच: जंगली जीव के हमले से महिला गंभीर, लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पयागपुर रेंज के बसनेरा गांव में महिला घर के बाहर काम कर रही थी। तभी एक जंगली जीव आ गया। जंगली जीव के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। जिले के पयागपुर रेंज क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से जंगली जीव का आतंक है। …

बहराइच। पयागपुर रेंज के बसनेरा गांव में महिला घर के बाहर काम कर रही थी। तभी एक जंगली जीव आ गया। जंगली जीव के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

जिले के पयागपुर रेंज क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से जंगली जीव का आतंक है। पयागपुर रेंज के बसनेरा गांव निवासी सुशीला देवी पत्नी कैलाश नाथ द्विवेदी शनिवार रात को घर के सामने बर्तन साफ कर रही थी। तभी कोई जंगली जीव आया । वन्यजीव ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाया।

आसपास के लोग दौड़े, तब तक वन्यजीव चला गया। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ ने हमला किया है। महिला को सीएचसी ले जाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में हालत में सुधार न होने के चलते महिला को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़े-अपनी प्रोडक्शन हाउस से अलग हुईं अनुष्का शर्मा, 2013 में भाई के साथ किया था लॉन्च

संबंधित समाचार