मुजफ्फरनगर: पति की पिटाई से आहत पत्नी ने चार बच्चों के संग नहर में लगाई छलांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पति के हाथों पिटाई से आहत होकर एक 32 वर्षीय एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ ऊपरी गंगा नहर में छलांग लगा दी। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शनिवार को रीना और उसके दो बच्चों-तीन वर्षीय निविका …

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पति के हाथों पिटाई से आहत होकर एक 32 वर्षीय एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ ऊपरी गंगा नहर में छलांग लगा दी। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शनिवार को रीना और उसके दो बच्चों-तीन वर्षीय निविका और नौ वर्षीय संध्या, को बचा लिया गया है। लेकिन उसके दो अन्य बच्चों, आठ वर्षीय सूरज और पांच वर्षीय छवि का अभी तक पता नहीं चल सका है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि भोपा गांव के पास की यह घटना शनिवार शाम की है। रीना की शादी संदीप से हुई थी और दोनों अलावलपुर गांव में रहते थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को संदीप नशे की हालत में घर आया और रीना के साथ मारपीट करने लगा। उन्होंने बताया कि गुस्से में रीना अपने बच्चों के साथ घर से निकली और जाकर नहर में कूद गई।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पुलिस की दिखी लापरवाही, 22 दिन बाद भी नहीं मिला लापता तीन सगी बहनों का सुराग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा