बाराबंकी: पूर्व बार संघ अध्यक्ष के भतीजे से हुई मारपीट के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर/बाराबंकी। हैदरगढ के पूर्व बार अध्यक्ष के भतीजे के साथ हूई मारपीट की घटना को लेकर स्थानीय बार संघ के वकीलों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। घटनाक्रम की निन्दा करते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। बुधवार को हैदरगढ के …
फतेहपुर/बाराबंकी। हैदरगढ के पूर्व बार अध्यक्ष के भतीजे के साथ हूई मारपीट की घटना को लेकर स्थानीय बार संघ के वकीलों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। घटनाक्रम की निन्दा करते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। बुधवार को हैदरगढ के पूर्व बार संघ अध्यक्ष जसकरण तिवारी के भतीजे रवी तिवारी समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम से मिलने गए थे।

वार्ता के दौरान बात बिगड़ गई तो तहसीलदार आरडी निषाद ने अधिवक्ता पर अपने कर्मचारियों के साथ हमला बोल दिया और मारपीट की। जब जानकारी पूरे जनपद के वकीलों में फैली तो स्थानीय बार संघ के अधिवक्ताओं ने इस घटना क्रम की घोर निन्दा करते हुए पूरानी तहसील में एकत्र होने लगे। देखते ही देखते अधिवक्ता अंदोलित हो गए।
मौके पर पहुंचे बार संघ अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि हम घटनाक्रम की घोर निन्दा करते है, और मांग करते है कि दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाये। अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुरानी तहसील से होकर उपजिलाधिकारी न्यायालय पहुंचे और एसडीएम डॉ. सचिन कुमार वर्मा को ज्ञापन सौप कर कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर महामंत्री रामलाल वर्मा, राजीव नयन तिवारी, प्रदीप कुमार निगम, हरिनाम सिंह वर्मा, एसपी सिंह, ओम प्रकाश यादव, इन्द्रश शुक्ला, बृजेश मिश्र, अनीत रावत, अलीउद्दीन, सतीश वर्मा, यादवेन्द्र प्रताप सिंह, अवधेश कुमार सिंह, सुनील सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, धमेन्द्र श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बोर्ड परीक्षा में चार दिन शेष, प्रवेश पत्र सोमवार से होगा वितरित
