रायबरेली: सड़क के किनारे खड़ी कार टकराई, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। नगर में लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर स्थित पीजी कालेज के सामने सड़क किनारे खड़ी इको स्पोर्ट गाड़ी में एक अनियंत्रित कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार तीन लोग घायल हो गये हैं ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज कराया गया है।बताते हैं …

रायबरेली। नगर में लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर स्थित पीजी कालेज के सामने सड़क किनारे खड़ी इको स्पोर्ट गाड़ी में एक अनियंत्रित कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार तीन लोग घायल हो गये हैं ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज कराया गया है।बताते हैं कि कार चालक को नींद आने के कारण कार खड़ी गाड़ी में टकरा गई है ।

मेरठ जनपद से कार सवार पांच लोग रविवार की दोपहर प्रयागराज जा रहे थे ।जैसे ही कार सवार नगर के पीजी कालेज के सामने पहुंचे वैसे ही कार अनियंत्रित होकर सडक किनारे खड़ी गाड़ी में टकरा गई। जिसमें कार सवार राहुल राना 36 निवासी परसी थाना परसीवां जनपद मेरठ ,कैलाश पाल 40 निवासी बपारसी थाना सरदाना जनपद मेरठ व शमीम 47 निवासी कट्ठा मीठा थाना कोछा धवन जनपद किशनगंज बिहार घायल हो गये। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया गया है।

ऐसा बताया जा रहा है कि कार चालक को नींद आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में उसकी भिड़ंत हो गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि घायल अवस्था में तीन लोग सीएचसी आये थे जिनका इलाज किया गया है।

पढ़ें-बीकानेर : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, अन्य पांच लोग घायल

संबंधित समाचार