अमित शाह की उपस्थित में 24 मार्च को लखनऊ में होगी भाजपा विधायक दल की बैठक
लखनऊ। यूपी में 18वीं विधानसभा के गठन की उलट गिनती शुरू है। प्रदेश में 37 वर्ष बाद किसी भी दल की सत्ता में वापसी का रिकार्ड बनाने वाली भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। भाजपा अब राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। भाजपा इससे पहले अपने विधायक दल के नेता …
लखनऊ। यूपी में 18वीं विधानसभा के गठन की उलट गिनती शुरू है। प्रदेश में 37 वर्ष बाद किसी भी दल की सत्ता में वापसी का रिकार्ड बनाने वाली भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। भाजपा अब राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। भाजपा इससे पहले अपने विधायक दल के नेता का चयन करेगी। लखनऊ में भाजपा के विधायक दल की बैठक 24 मार्च को होगी। इस बैठक में यूपी के लिए पर्यवेक्षक केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के साथ सहायक पर्यवेक्षक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास भी मौजूद रहेंगे।
इस बैठक में भाजपा के 255 विधायक अपना नेता चुनेंगे। लखनऊ के लोकभवन में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को औपचारिक रूप से भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को दल का नेता चुने जाने की औपचारिकता निभाई जानी है। भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के बाद विधायकों का दल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास जाकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश करेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कर्मस्थली गोरखपुर में तीन दिन तक होली मनाने के बाद आज लखनऊ लौटे हैं। उनके लौटने के साथ ही शपथ ग्रहण की तैयारियों ने भी गति पकड़ ली है। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल गठन पर उनकी केन्द्रीय नेतृत्व के साथ कई चक्र की बैठकें हो चुकी हैं। अब तो 25 को शपथ ग्रहण होना है। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण 25 मार्च को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
