बहराइच: मरीज की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़, मचा हड़कंप
बहराइच। कोतवाली देहात के बसंतापुर गांव निवासी एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे नाराज परिवार के लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ किया। कोतवाली देहात के बसंतापुर गांव निवासी मुन्नीलाल सिंह (38) पुत्र आधार सिंह की तबियत काफी खराब हुआ। इस पर परिवार के लोग उन्हें मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क …
बहराइच। कोतवाली देहात के बसंतापुर गांव निवासी एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे नाराज परिवार के लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ किया। कोतवाली देहात के बसंतापुर गांव निवासी मुन्नीलाल सिंह (38) पुत्र आधार सिंह की तबियत काफी खराब हुआ। इस पर परिवार के लोग उन्हें मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय लाए। यहां पर ईमरजेंसी के वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया।
परिवार के लोगों का कहना है कि काफी हालत खराब होने के बाद भी डॉक्टर मरीज को नहीं देख रहे थे। रविवार दोपहर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार के लोग नाराज हो गए। सभी ने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। काफी देर तक हंगामा चला। अस्पताल में स्थित चौकी की पुलिस पहुंची।
सीएमएस डॉ ओपी पांडे भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने समझा बुझाकर शांत किया। सीएमएस डॉ ओपी पाण्डेय ने बताया कि मरीज को गंभीर हालत में लाया गया था। मरीज को लखनऊ रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिवार के लोग प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए। वहां पर मौत हो गई। अस्पताल के चिकित्सकों ने कोई लापरवाही नहीं बरती है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: बिहार के रहने वाले युवक ने पहले खेली होली फिर फंदा लगाकर दे दी जान
