बहराइच: जमीन पर कब्जेदारी और लेनदेन को लेकर जमकर हुई मारपीट, 14 गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। राम गांव थाना क्षेत्र में जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने और रूपये के लेनदेन को लेकर मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के 14 लोगों को जेल भेज दिया है। जिले के राम गांव थाना क्षेत्र के जोगीपुरा नेवादा गांव में रविवार शाम को जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद …

बहराइच। राम गांव थाना क्षेत्र में जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने और रूपये के लेनदेन को लेकर मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष के 14 लोगों को जेल भेज दिया है। जिले के राम गांव थाना क्षेत्र के जोगीपुरा नेवादा गांव में रविवार शाम को जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते लोग मारपीट पर अमादा हो गए। थानाध्यक्ष अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि उप निरीक्षक रणबीर सिंह, अमितेंद्र सिंह, शमशेर अहमद और शैलेश यादव की टीम ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

इनमें सफीक पुत्र कल्लन, रिजवान, मिशुन पुत्र कल्लन, सद्दाम पुत्र सकूर को निवासी खजुहा भाकला को पकड़ा है। जबकि विजय कुमार, जुदई पुत्र सुखराम, विवेक शुक्ला, लोकेंद्र शुक्ला, राजेश कुमार, लोकेंद्र शुक्ला, गोलू पुत्र संतोष शुक्ला, राजेश कुमार, जगराम निवासी रायपुर, पप्पू सोनकर निवासी धर्मनपुर, शाहिद हुसैन और राम जी यादव पुत्र भोगे निवासी वशीरगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: जौनपुर में भू-माफिया के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 3600 वर्गमीटर जमीन कराई गई कब्जामुक्त

संबंधित समाचार