उन्नाव: फांसी के फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, छह माह पूर्व हुई थी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र में नव विवाहिता का शव संदिग्ध हालातों में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव राजाखेड़ा निवासी केदार की  बेटी नीलम (20) की शादी छह माह पूर्व इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव तारागढ़ी निवासी लल्लन से …

उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र में नव विवाहिता का शव संदिग्ध हालातों में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव राजाखेड़ा निवासी केदार की  बेटी नीलम (20) की शादी छह माह पूर्व इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव तारागढ़ी निवासी लल्लन से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही नीलम ससुराल से मायके आ गई और यहीं पर रहने लगी थी।

रविवार देरशाम उसने घर के कमरे में छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आशंका होने पर आवाज दी लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला। सूचना पर पहुंचे उपनिरक्षक  ब्रजेश सिंह ने दरवाजा तोड़कर शव उतरवाया और पोस्टमार्टम को भेजा। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बहराइच: जमीन पर कब्जेदारी और लेनदेन को लेकर जमकर हुई मारपीट, 14 गिरफ्तार

संबंधित समाचार