लखनऊ: योगी के शपथ ग्रहण से पहले राजधानी में हुआ तीसरा एनकाउंटर, लुटेरे के पैर में लगी गोली
लखनऊ। कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से पहले ही राजधानी में एनकाउंटर होना शुरू हो गया है। पॉलीटेक्निक चौराहे के पास रविवार तड़के दो बदमाशों की पुलिस मुठभेड़ में एक लुटेरे के पैर में गोली लगी। वहीं, दूसरे को पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। मुठभेड़ की सूचना पर एडीसीपी प्राची सिंह समेत …
लखनऊ। कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से पहले ही राजधानी में एनकाउंटर होना शुरू हो गया है। पॉलीटेक्निक चौराहे के पास रविवार तड़के दो बदमाशों की पुलिस मुठभेड़ में एक लुटेरे के पैर में गोली लगी। वहीं, दूसरे को पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। मुठभेड़ की सूचना पर एडीसीपी प्राची सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी ने गुरुवार को गाजीपुर थाना क्षेत्र में तमंचा दिखाकर एक किराना व्यापारी के साथ लूट की थी।
बता दें कि प्रदेश में भाजापा के जीत के बाद से यह लखनऊ में तीसरी मुठभेड़ है। पहला एनकाउंटर गुडंबा में हुआ था और दूसरा मडियांव में जानकीपुरम विस्तार में हुआ था। दोनों घटनाओं में पुलिस ने एक-एक बदमाश को गिरफ्तार किया था। इन तीनों ही एनकाउंटर में बदमाशों के पैर में गोली लगी थी। एडीसीपी प्राची सिंह के अनुसार पॉलीटेक्निक चौराहे के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रहे थी।
मुंशी पुलिया की तरफ से बाइक से दो युवक आ रहे थे। पुलिस पार्टी ने रोका तो दोनों ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने दोबारा रोका, तो फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। वहीं, दूसरे ने बाइक गिरते ही भागने की कोशिश की। जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे आरोपी
जिस बदमाश के पैर में गोली लगी है उसका नाम नसीम उर्फ नदीम उर्फ फिरोज है और जिसे पकड़ा गया उसका नाम आसिफ है। गाजीपुर इंस्पेक्टर रामेश्वर कुमार ने बताया कि यह दोनों भाई गोंडा से आकर लखनऊ में अपराध करके भाग जाते थे। इनके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं। इन्होंने गुरुवार को किराना व्यापारी अमित जैन से लेखराज के पास तमंचा लगाकर लूटपाट की थी। इस दौरान वे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गए थे, तभी से उनकी तलाश चल रही थी।
यह भी पढ़ें; बदायूं: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आए किशोर समेत दो की मौत
