लखनऊ: दूषित पानी की आपूर्ति से बटलर झील की मछलियां मरीं, मचा हड़कंप
लखनऊ। दूषित पानी की आपूर्ति से रविवार को बटलर पैलेस कालोनी स्थित बटलर झील की मछलियां तड़प-तड़प कर मर गईं। इस बीच, जानकारी पाकर लोक निर्माण विभाग व राज्य सम्पत्ति विभाग के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने झील के रखरखाव का कार्य देख रहे लोगों को इसके समुचित रखरखाव के …
लखनऊ। दूषित पानी की आपूर्ति से रविवार को बटलर पैलेस कालोनी स्थित बटलर झील की मछलियां तड़प-तड़प कर मर गईं। इस बीच, जानकारी पाकर लोक निर्माण विभाग व राज्य सम्पत्ति विभाग के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने झील के रखरखाव का कार्य देख रहे लोगों को इसके समुचित रखरखाव के निर्देश दिये।
सुबह के समय झील की मछलियां उतराने लगीं। इससे कालोनी के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग व राज्य सम्पत्ति विभाग के अफसरों को दी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सिविल अनुरक्षण खंड-3 सुनील कांत व व्यवस्था अधिकारी अति विशिष्ट अतिथि गृह नैमिषारण्य बटलर पैलेस आरपी सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
अधिशासी अभियंता सुनील कांत ने बताया कि वर्ष 2007 से बटलर पैलेस स्थित झील के रख-रखाव, साफ-सफाई व मछली पालन का कार्य राजा महमूदाबाद के अधिकृत प्रतिनिधि कर्मचारी मुन्ना की ओर से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बटलर पैलेस कालोनी स्थित झील में दूषित पानी आने के कारण झील में मछलियां मर गईं। झील की तत्काल साफ-सफाई के साथ मरी हुई मछलियों को हटाने का कार्य किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें; चुनाव में हारने वाले भाजपा के उम्मीदवार ना हों निराश: स्वतंत्र देव
