बरेली: भुज एक्सप्रेस में आज से मिलेगी बेडरोल की सुविधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के चलते रेल प्रशासन ने बेडरोल (लिनेन, कंबल, तकिया, तौलिया) पर पाबंदी लगा दी थी। बीते दिनों करीब दो साल बाद रेलवे बोर्ड ने बेडरोल को एक बार फिर हरी झंडी दिखाई। इसलिए मुरादाबाद मंडल की ट्रेनों में धीरे-धीरे यह सुविधा शुरू की जा रही है। जिसमें सबसे पहले बरेली जंक्शन …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के चलते रेल प्रशासन ने बेडरोल (लिनेन, कंबल, तकिया, तौलिया) पर पाबंदी लगा दी थी। बीते दिनों करीब दो साल बाद रेलवे बोर्ड ने बेडरोल को एक बार फिर हरी झंडी दिखाई। इसलिए मुरादाबाद मंडल की ट्रेनों में धीरे-धीरे यह सुविधा शुरू की जा रही है। जिसमें सबसे पहले बरेली जंक्शन से चलने वाली बरेली-भुज एक्सप्रेस में सोमवार से बेडरोल की सुविधा यात्रियों को दी मिलेगी।

रेलवे बोर्ड ने 10 मार्च को आदेश जारी करते हुए कहा था कि सभी जोनल कार्यालय अपनी ट्रेनो में यात्रियों के लिए बेडरोल की व्यवस्था जल्द ही दोबारा शुरु करें। जिसके चलते मुरादाबाद मंडल ने अपनी पहली ट्रेन बरेली से सुबह 06ः05 बजे चलने वाली बरेली-भुज एक्सप्रेस में बेडरोल की सुविधा शुरु कर दी है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि कोरोना काल में ट्रेनों के अंदर बेडरोल की सुविधा की बंद करने के बाद रेल बोर्ड के आदेश पर यात्रियों को मैसेज के माध्यम से बेडरोल की सप्लाई न होने की जानकारी दी जा रही थी। जिसमें यात्रियों से अपना बेडरोल स्वयं लेकर चलने की अपील की गई थी। अब बरेली-भुज एक्सप्रेस में यात्रियों को बेडरोल की सप्लाई शुरु करने के बाद मैसेज के माध्यम से यात्रियों को इस ट्रेन में सुविधा शुरू होने की जानकारी दी जा रही है।

अन्य ट्रेनों में भी जल्द मिलेगी सुविधा
मुरादाबाद मंडल की बरेली व देहरादून से चलने वाली सात ट्रेनों में बेडरोल की सप्लाई की जाती है। जिसमें 14321/11/22/12 बरेली-भुज एक्सप्रेस समेत 14314/13 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल, 14319/20 बरेली-इंदौर, 14307/08 बरेली-प्रयागराज, 14317/18 देहरादून-इंदौर, 14309/10 देहरादून-उज्जैन, 12401/02 नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है। अधिकारी जल्द ही अन्य ट्रेनों में भी यह सुविधा देने की बात कह रहे हैं।

संबंधित समाचार