लखनऊ: सीजी सिटी की 86 एकड़ जमीन मेट्रो को होगी हस्तांतरित, प्राधिकरण जल्द जारी करेगा आदेश
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण सीजी सिटी परियोजना की 86 एकड़ जमीन लखनऊ मेट्रो को हस्तांतरित करेगा। लखनऊ-सुल्तानपुर रोड स्थित सीजी सिटी परियोजना की भूमि का हस्तांतरण लखनऊ विकास प्राधिकरण को करना होगा। शासन स्तर पर हुई बैठक में निर्देश दिए गए हैं कि 150 एकड़ भूमि में से विकास शुल्क समायोजित करने के बाद 86.83 …
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण सीजी सिटी परियोजना की 86 एकड़ जमीन लखनऊ मेट्रो को हस्तांतरित करेगा। लखनऊ-सुल्तानपुर रोड स्थित सीजी सिटी परियोजना की भूमि का हस्तांतरण लखनऊ विकास प्राधिकरण को करना होगा।
शासन स्तर पर हुई बैठक में निर्देश दिए गए हैं कि 150 एकड़ भूमि में से विकास शुल्क समायोजित करने के बाद 86.83 एकड़ भूमि लविप्रा लखनऊ मेट्रो को हस्तांतरित करे। यह जमीन मिलने से लखनऊ मेट्रो आर्थिक रूप से मजबूत होगा।
कोरोन काल में लखनऊ मेट्रो की आय में कमी आयी थी। इस जमीन का एलएमआरसी वाणिज्यिक और आवासीय गतिविधियों में इस्तेमाल कर प्रतिमाह लाखों रुपये की आय करेगा।
पढ़ें- एग्जाम में यह ड्रिंक्स पिलाकर बच्चों का बढ़ाएं Concentration, मिलेगी रिफ्रेशमेंट
