लखनऊ: पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन करेंगे राज्य कर्मचारी
लखनऊ। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी अगले माह से आंदोलन शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। रविवार को रेलवे कर्मचारी मेंस यूनियन व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की साझा बैठक हुई। बैठक में अप्रैल में केंद्रीय कर्मचारी संगठनों, राज्य कर्मचारी संगठनों के साथ कई शिक्षक संगठनों की देशव्यापी बैठक बुलाने …
लखनऊ। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राज्य कर्मचारी अगले माह से आंदोलन शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। रविवार को रेलवे कर्मचारी मेंस यूनियन व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की साझा बैठक हुई।
बैठक में अप्रैल में केंद्रीय कर्मचारी संगठनों, राज्य कर्मचारी संगठनों के साथ कई शिक्षक संगठनों की देशव्यापी बैठक बुलाने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही, 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे को सभी दलों के समक्ष रखे जाने का फैसला लिया गया।
बैठक में रेलवे कर्मचारी मेंस यूनियन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी आदि शामिल हुए।
पढ़ें- विपक्ष ने सड़क सुरक्षा पर ध्यान देने की मांग की तो भाजपा सांसद ने गडकरी को बताया ‘स्पाइडरमैन’
