लखनऊ: तेज धूप से बेहाल हो रही राजधानी, तापमान पहुंचा 39 डिग्री के पार
लखनऊ। गर्मी का कहर मार्च के महीने में ही देखने को मिलने लगा है। सुबह की धूप ही अब असहनीय हो रही है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पूरे हफ्ते मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 40, …
लखनऊ। गर्मी का कहर मार्च के महीने में ही देखने को मिलने लगा है। सुबह की धूप ही अब असहनीय हो रही है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पूरे हफ्ते मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी।
सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 40, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में 206 है।
बता दें, यूपी में एक बार फिर से रविवार को झांसी सबसे ज्यादा गर्म रही, जहां अधिकतम तापमान 39।7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि इस महीने पारा 40।5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
वहीं कानपुर में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस हफ्ते मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। 23 मार्च को आंशिक बादल दिख सकते हैं। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
पढ़ें- बरेली: भुज एक्सप्रेस में आज से मिलेगी बेडरोल की सुविधा
