बुलंदशहर: MLC सीट के लिए सपा-रालोद गठबंधन की प्रत्याशी बनीं सुनीता, BJP से मैदान में उतरे नरेंद्र भाटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले में MLC चुनाव की को देखते हुए भाजपा के बाद अब सपा-रालोद गठबंधन की तरफ से उम्मीदवार का एलान हो चुका है। नामांकन के आखरी दिन से ठीक पहले रालोद ने अरनिया की पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता शर्मा प्रत्याशी बनाई गई है। वहीं भाजपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र भाटी को अपना उम्मीदवार …

बुलंदशहर। जिले में MLC चुनाव की को देखते हुए भाजपा के बाद अब सपा-रालोद गठबंधन की तरफ से उम्मीदवार का एलान हो चुका है। नामांकन के आखरी दिन से ठीक पहले रालोद ने अरनिया की पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता शर्मा प्रत्याशी बनाई गई है। वहीं भाजपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र भाटी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। ऐसे में दोनों प्रत्याशी सोमवार यानी आज अपना पर्चा दाखिल करेंगे। नौ अप्रैल को इस सीट पर वोटिंग होनी है।

2970 मतदाता तय करेंगे भाग्य

MLC चुनाव के लिए बुलंदशहर सीट पर टोटल 2,970 मतदाता हैं। यही मतदाता दोनों प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। इस सीट पर गौतमबुद्ध नगर से 308 मतदाता हैं और बुलंदशहर से कुल 2662 मतदाता हैं।

पढ़ें-आगरा: घर में घुसकर महिला के साथ आरोपी ने की छेड़छाड़, हुआ गिरफ्तार

संबंधित समाचार