टेलर फ्रिट्ज ने राफेल नडाल का विजय रथ रोककर जीता इंडियन वेल्स का खिताब, देखें तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वेल्स (अमेरिका)। टेलर फ्रिट्ज ने राफेल नडाल का 20 मैच से चला आ रहा विजय अभियान रोककर रविवार को इंडियन वेल्स बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। "Oh my gosh" Yeah, it's a little heavy ?#IndianWells | @Taylor_Fritz97 pic.twitter.com/qKTKFNCdcI — BNP Paribas Open (@BNPPARIBASOPEN) March 21, 2022 फ्रिट्ज पर चोट के कारण मैच …

वेल्स (अमेरिका)। टेलर फ्रिट्ज ने राफेल नडाल का 20 मैच से चला आ रहा विजय अभियान रोककर रविवार को इंडियन वेल्स बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।

Image

फ्रिट्ज पर चोट के कारण मैच से हटने का दबाव था। उनके कोच ने उन्हें जोखिम नहीं लेने की सलाह दी थी लेकिन अमेरिका के इस खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और स्पेनिश दिग्गज नडाल को 6-3, 7-5 (6) से हराकर खिताब जीता।

Image

रिकार्ड 21 ग्रैंडस्लैम जीत चुके नडाल की यह इस साल में पहली हार है। वह इस बीच ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीतकर नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर को पीछे छोड़कर सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बने थे।

फ्रिट्ज सेमीफाइनल में सातवीं वरीयता प्राप्त आंद्रे रूबलेव के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गये थे।

Image

आपको बता दं कि राफेल नडाल भी अस्वस्थ थे और उन्होंने फाइनल के दौरान दो बार ‘मेडिकल टाइमआउट’ लिया था। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

Image

ये भी पढ़ें : WI vs ENG : वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने इंग्लैंड की उम्मीदों पर फेरा पानी, दूसरा टेस्ट ड्रा

संबंधित समाचार