IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने 13 हजार स्क्वायर मीटर में बनाया ‘एमआई एरेना’ रोहित की पुष्पा स्टाइल में एंट्री, बुमराह ने की फायरिंग
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) का आगाज़ मुंबई में 26 मार्च से किया जाएगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने सभी फ्रेंचाइजियों को बायो-बबल नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रोटोकॉल न टूटे इसके लिए मुंबई फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन कदम उठाया …
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) का आगाज़ मुंबई में 26 मार्च से किया जाएगा। इससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने सभी फ्रेंचाइजियों को बायो-बबल नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रोटोकॉल न टूटे इसके लिए मुंबई फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन कदम उठाया है।

फ्रेंचाइजी ने मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डेन में 13 हजार स्क्वार मीटर में फैला हुआ ‘एमआई एरेना’ तैयार किया है। जिसमें तमाम सुविधाएं हैं। इस ‘एमआई एरेना’ में टीम के सदस्य व उनके परिवार के अलावा किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगी।

मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘एमआई एरेना’ का एक वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें टीम के कप्तान रोहित शर्मा ‘पुष्पा स्टाइस’ में चलते नजर आए। साथ ही उन्हें अन्य खिलाड़ियों के साथ किड्स सेक्शन में फायरिंग करते भी देखा गया। जसप्रीत बुमराह भी हाथों में गन लिए नजर आए। टीम के बाकी खिलाड़ी को भी ‘एमआई एरेना’ में फायरिंग करते और पोलो खेलते देखा गया।

The opening of MI Arena was a total धमाल event! ?
P.S. You will just love Ro in this video. He was truly in his element. ??#OneFamily #MumbaiIndians MI TV pic.twitter.com/OB1MSXZpkU
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 21, 2022
मुंबई इंडियंस के एक अधिकारी ने अपने बयान में कहा- ‘एमआई एरेना’ को सीजन के दौरान खिलाड़ियों को आपस में एक-दूसरे से बेहतर तरीके से जोड़ने और जानने के लिए बनाया गया है। यह मुख्य बायो बबल का एक हिस्सा होगा।

उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में लोगों ने कई चुनौतियों का सामना किया है, लेकिन हम एक परिवार हैं और यह मुंबई इंडियंस की ये जिम्मेदारी है कि वह सभी को सुरक्षित और खुश रखें।

इस ‘एमआई एरेना’ में फुटबॉल मैदान, बॉक्स क्रिकेट, पिकल बॉल कोर्ट, फुट वॉलीबॉल, एमआई बैटल ग्राउंड, किड्स जोन और एमआई कैफे है।

इसके अलावा टीम होटल में रहेगी, जिसमें अत्याधुनिक जिम, मसाज चेयर्स के साथ लाउंज रूम, गेमिंग कंसोल, आर्केड गेम, इनडोर बास्केटबॉल शूटर, म्यूजिक बैंड के लिए एक अलग स्टेज, टेबल टेनिस, कैफे, पूल टेबल, बच्चों के खेलने का एरिया शामिल है।

रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेलेगी। टीम में रोहित शर्मा के अलावा जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें : ICC Women’s World Cup: बांग्लादेश से होगी भारत की भिड़ंत, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीत जरूरी
