विंक गर्ल Priya Prakash Varrier की फोटो देख हैरान हुए फैंस, बोले- अचानक क्या हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। अपनी दिलकश अदाओं से रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बनी प्रिया प्रकाश वारियर हमेशा से सुर्ख़ियों में रहती हैं। दुनिया भर में प्रिया विंक गर्ल के नाम से मशहूर हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर किया करती हैं। प्रिया इंस्टाग्राम पर कभी बोल्डनेस दिखाती हैं तो कभी ट्रेडिशनल लुक्स से फैंस का दिल …

मुंबई। अपनी दिलकश अदाओं से रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बनी प्रिया प्रकाश वारियर हमेशा से सुर्ख़ियों में रहती हैं। दुनिया भर में प्रिया विंक गर्ल के नाम से मशहूर हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर किया करती हैं। प्रिया इंस्टाग्राम पर कभी बोल्डनेस दिखाती हैं तो कभी ट्रेडिशनल लुक्स से फैंस का दिल जीता करती हैं।

इस बार उनके लुक को लेकर फैंस हैरान हैं और उनसे पूछ रहे हैं कि ऐसा क्यों आखिर क्या हुआ?

प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह सेंटी लुक में दिख रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे की मुस्कुराहट गायब है, जिस वजह से लोग हैरान हैं।

तस्वीरों को देख हर कोई सवाल कर रहा है, ‘क्या हुआ अचानक से’।।।’दुखी क्यों हो।।।’

एक्ट्रेस का ये एक पेड फोटोशूट है जिसमें वे किसी ब्रांड का प्रमोशन कर रही हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ‘Vishnu Priya’ से कन्नड़ में डेब्यू कर रही हैं और ये फिल्म भी प्रोस्ट प्रोडक्शन में है।

पढ़ें-लखनऊ: नामांकन कर बीजेपी प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान ने साथियों से कहा, आगे हमें और काम करना है

संबंधित समाचार