मुरादाबाद : चलन हसीन है होली पर रंग लगाने का….

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद द्वारा होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कवियत्री मीनाक्षी की चलन हसीन है होली पर रंग लगाने का…. कविता ने पेंशनर्स की तालिया बटोरी। सोमवार को परिषद भवन में होली मिलन समारोह की शुरुआत माता सरस्वती की स्तुति से हुई। इसके बाद कवियों ने अपनी कविताओं …

मुरादाबाद, अमृत विचार। राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद द्वारा होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कवियत्री मीनाक्षी की चलन हसीन है होली पर रंग लगाने का…. कविता ने पेंशनर्स की तालिया बटोरी।

सोमवार को परिषद भवन में होली मिलन समारोह की शुरुआत माता सरस्वती की स्तुति से हुई। इसके बाद कवियों ने अपनी कविताओं से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कवियत्री डॉ प्रीति हुंकार ने आज पिया का संदेशा आयेंगे… तो, मीनाक्षी की चलन हसीन है होली पर रंग लगाने का….कविता पढ़कर तालिया बटोरी। कवि वीरेंद्र सिंह बृजवासी द्वारा इतना मेरा मन रख लेना पंक्तियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कवि सुरेंद्र नाथ शर्मा ने आदमी में किस कदर विष भर गया है.. कविता पढ़ी तो, कवि रामसिंह द्वारा होली तो अबकी होली है… कविता पढ़कर श्रोताओं की तालियां बटोरी। इससे पूर्व कार्यक्रम में सभी कवियों को परिषद द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में परिषद की सदस्य के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समारोह की अध्यक्षता मोहन मेहरोत्रा द्वारा तथा संचालन यश कुमार त्यागी, सचिव द्वारा किया गया।
समारोह में पीएस गिल, अजब सिंह चौहान, नईम अहमद, नरेश कुमार, जयानन्द सुयाल, मालती देवी, रामप्रसाद, कल्लू सिंह, रामचन्द्र, शीशराम, धनसिंह, कमल कुमार, एए नकवी, रामपाल भटनागर, आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार