अयोध्या: दुष्कर्म मामले में विधायक के दबाव में पुलिस कर रही लीपा-पोती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद की बैठक में सात वर्षीय बच्ची के साथ अयोध्या में हुए दुष्कर्म की घटना का मुद्दा छाया रहा। परिषद के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मामले में मुख्यारोपी टेंट मालिक स्थानीय विधायक की जाति का होने के कारण नौकर को अपराधी बनवा दिया गया। पुलिस केस को पूरी तरह रफा-दफा …

अयोध्या। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद की बैठक में सात वर्षीय बच्ची के साथ अयोध्या में हुए दुष्कर्म की घटना का मुद्दा छाया रहा। परिषद के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मामले में मुख्यारोपी टेंट मालिक स्थानीय विधायक की जाति का होने के कारण नौकर को अपराधी बनवा दिया गया। पुलिस केस को पूरी तरह रफा-दफा करना चाह रही है।

परिषद की बैठक यहां पंडित प्रताप नारायण स्मारक इंटर कॉलेज, पिरखौली में हुई। प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश कांत पांडेय ने सभा का संचालन किया। इस दौरान विगत दिनों अयोध्या में सात वर्षीय बालिका के साथ हुए दुराचार मामले पर चर्चा हुई। पांडेय व उपाध्यक्ष कप्तान तिवारी ने कहा कि मासूम बालिका के साथ हुए दुराचार के मामले में मुख्य आरोपी टेंट मालिक था। स्थानीय विधायक का स्वजाति होने के कारण दबाव बनाकर महज नौकर को अपराधी बनाकर मामले को लेकर पुलिस रफा दफा कर रही है। जिला महामंत्री मालेंद्र तिवारी का आरोप है कि मासूम के साथ लुकाछिपी का खेल खेलने के बहाने टेंट मालिक व नौकर ने नशे में धुत होकर दुराचार किया।

अमानवीयता दिखाते हुए मरा हुआ समझ मुंह मे लघुशंका भी की

दोनों को हिरासत में लेने के बावजूद स्थानीय नगर विधायक का स्वाजातिय होने के कारण नौकर को मुख्य आरोपी बनाते हुए मामले को रफा दफा कर दिया गया। अपराधियों के हौसले इस तरह बुलंद हैं कि रविवार की देर शाम रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कुडौली गांव निवासी 17 वर्षीय छात्र अनुभव पांडेय पर हमला हुआ। आरोपी अमरीष सिंह व राहुल सिंह ने अन्य सहयोगी के साथ उसे मौत के घाट उतारने का प्रयास किया। अमानवीयता दिखाते हुए मरा हुआ समझ मुंह मे लघुशंका भी की।

ब्राह्मण समाज को निशाना बनाते हुए प्रताड़ित करने के प्रयास से पूरा समाज दुखी है। समय रहते पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो चाणक्य परिषद जन समर्थन के साथ दोनों थानों अयोध्या व रौनाही का घेराव करेगा। बैठक में गिरजेश त्रिपाठी, प्रदीप दूबे उर्फ बंगाली, दारा तिवारी, अखिलेश मिश्रा, अम्बरीष पांडेय, अविरल तिवारी, अनुज मिश्रा, सोनू पांडेय, रानू दूबे, शिवा कांत तिवारी, अंकुर पांडेय सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

पढ़ें-केंद्र सरकार यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी करने में मदद करेगी- उपराज्यपाल सिन्हा

संबंधित समाचार