बाराबंकी: 24 मार्च से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, 13 परीक्षा केंद्र संवेदनशील घोषित
बाराबंकी। जनपद में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा आने वाली 24 मार्च से प्रारंभ होकर 12 अप्रैल तक पूर्ण हो जाएगी। इस दौरान हाई स्कूल के 36677 और इंटरमीडिएट के 29982 बच्चे समेत कुल 66659 बालक-बालिकाएं परीक्षा में हिस्सा लेकर अपने भविष्य का निर्धारण करेंगे। इसके लिए जिले के 298 विद्यालयों में …
बाराबंकी। जनपद में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा आने वाली 24 मार्च से प्रारंभ होकर 12 अप्रैल तक पूर्ण हो जाएगी। इस दौरान हाई स्कूल के 36677 और इंटरमीडिएट के 29982 बच्चे समेत कुल 66659 बालक-बालिकाएं परीक्षा में हिस्सा लेकर अपने भविष्य का निर्धारण करेंगे। इसके लिए जिले के 298 विद्यालयों में से 112 विद्यालयों को शासन के निर्देश पर परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें नवाबगंज क्षेत्र के 37 फतेहपुर 21 हैदर गढ़ 23 रामसनेहीघाट 12 रामनगर 8 सिरौलीगौसपुर 11 समेत जनपद की विभिन्न तहसीलों के 112 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक व्यवस्थापक, एक अतिरिक्त /वाहय केंद्र व्यवस्थापक व एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। बोर्ड ने जिले के 13 विद्यालयों को संवेदनशील केंद्र के रूप में चयनित किया है। जिन पर प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी। सभी परीक्षा केंद्रों को 12 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जिसका सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण कर निगरानी करते रहेंगे। इस दौरान 7 जोनल मजिस्ट्रेट भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर उनका औचक निरीक्षण करते रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से परीक्षा केंद्रों पर महिला व पुरुष सुरक्षा-कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
वही संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश वर्मा ने बताया जनपद के अंतर्गत बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर लिया गया है। समस्त परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, वॉइस रिकॉर्डर राउटर एवं डीवीआर सहित सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त है। हम बच्चों की परीक्षा कराने के लिए शत प्रतिशत तैयार हैं।
पढ़ें-वाराणसी: काशी की गलियों में ‘गली क्रिकेट’ खेलते नजर आए गणेश आचार्य
