रायबरेली: पूरे लश्कर के साथ भाजपा , सपा उम्मीदवारों का हुआ नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र रायबरेली से सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन भाजपा , सपा और तीन निर्दल उम्मीदवारों ने नामांकन किया है । भाजपा उम्मीदवार के रूप में वर्तमान एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने नामांकन किया है। लंबी टीम के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे भाजपा उम्मीदवार ने मीडिया से कहा कि पार्टी की …

रायबरेली। स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र रायबरेली से सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन भाजपा , सपा और तीन निर्दल उम्मीदवारों ने नामांकन किया है ।

भाजपा उम्मीदवार के रूप में वर्तमान एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने नामांकन किया है। लंबी टीम के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे भाजपा उम्मीदवार ने मीडिया से कहा कि पार्टी की नीति और रीति उन्हे सफलता दिलायेगी। उधर सपा के जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने भी पार्टी के विधायकों के साथ पहुंचकर नामांकन किया है।

उन्होने कहा कि विधान सभा चुनाव में पार्टी ने जिले की चार सीटों पर जीत दर्ज की है। जिससे उनकी जीत तय है। उधर निर्दल उम्मीदवार के रूप में सलोन  निवासी वीरेंद्र कुमार और ऊंचाहार के क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष कौशल ने नामांकन किया है। कौशल बीडीसी सदस्यों के संगठन के प्रदेश पदाधिकारी भी हैं। उधर सुरेंद्र बहादुर सिंह ने भी निर्दल के रूप में दावा किया है।

संबंधित समाचार