बहराइच: वैक्सीनेशन से वंचित लोगों को जागरूक करेगा वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सोमवार को जागरूकता वाहन तेजवापुर और फखरपुर ब्लॉक के लिए रवाना किया। जागरूकता वाहन लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक करेगा। मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार से सोमवार को आगा खान फाउंडेशन द्वारा संचालित कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत जागरूकता वाहन को रवाना किया। सीएमओ डॉक्टर सतीश कुमार सिंह ने सीएचसी तेजवापुर …

बहराइच। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सोमवार को जागरूकता वाहन तेजवापुर और फखरपुर ब्लॉक के लिए रवाना किया। जागरूकता वाहन लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक करेगा।

मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार से सोमवार को आगा खान फाउंडेशन द्वारा संचालित कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत जागरूकता वाहन को रवाना किया। सीएमओ डॉक्टर सतीश कुमार सिंह ने सीएचसी तेजवापुर और सीएचसी फखरपुर में चलाए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण मे छूटे हुए लाभार्थी को जागरूक करने के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

साथ ही द्वितीय डोज के लिए लाभार्थी में शत प्रतिशत कवरेज किया जा सके। इसलिए आगा खान फाऊंडेशन के द्वारा संचालित सीएचसी स्टाफ़  सपोर्ट के लिए वैक्सीनेशन वैन दिया गया है। इस दौरान डॉ. योगिता जैन, बृजेश सिंह सूचना एवम जन संपर्क अधिकारी तथा आगा खान फाउंडेशन से जिला समन्यवक सियाराम अवस्थी ,अता इमाम ब्लॉक कॉर्डिनेटर फखरपुर एवम देवेंद्र तिवारी ब्लॉक कॉर्डिनेटर तेजवापुर तथा समस्त स्वस्थ विभाग की टीम उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें-झांसी में दीप जलाकर पोषण पखवाड़े का धूमधाम से हुआ शुभारंभ

संबंधित समाचार