हरदोई: बाइक में ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की मृत्यु , बाइक चालक घायल
हरदोई। बाइक से होली मिलने जा रही देवरानी, जेठानी ट्रैक्टर की टक्कर से दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। बताते चलें कोतवाली कछौना के संडीला गौसगंज मार्ग पर …
हरदोई। बाइक से होली मिलने जा रही देवरानी, जेठानी ट्रैक्टर की टक्कर से दर्दनाक मृत्यु हो गई। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
बताते चलें कोतवाली कछौना के संडीला गौसगंज मार्ग पर ग्राम जैतनगर खजोहना के पास सोमवार को सड़क हादसा हो गया। बाइक चालक सुनील बेटा अवधेश निवासी रामपुर खंजड़ी मजरा अटरी थाना औरास जिला उन्नाव फूल कुमारी (45) व चाची सरोजिनी (35) पत्नी सत्यनारायण को मोटरसाइकिल से थाना माधौगंज ग्राम सहिजना को रिश्तेदारों के वहां होली मिलने जा रही थी।
इसी दौरान थाना कछौना के ग्राम जैतनगर खजोहना के पास संडीला गौसगंज मार्ग पर तेज गति से अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक यूपी 32 एफ०जेड० 4408 ने पीछे से जोरदार टक्कर बाइक में मार दी, ट्रैक्टर ने बुरी तरह से महिलाओं को रौंद दिया, बाइक चालक दूर जाकर गिरा, इस हादसे में चालक की मां फूल कुमारी की मौके पर दर्दनाक मृत्यु हो गई।
घायलों को पुलिस टीम ने मौके पर सूचना पाकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहन्दर में भर्ती कराया, जहां पर चालक की चाची की हालत गंभीर होने पर लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर को रिफर कर दिया, इलाज हेतु ट्रामा सेंटर ले जाते समय संडीला के पास मृत्यु हो गई। बाइक चालक का इलाज चल रहा है। इस घटना से परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक फूल कुमारी के दो बेटा व दो बेटियां है। मृतक सरोजनी के तीन बेटा व एक बेटी है।
पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाई शुरू कर दी है। शासन प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद लोगों में यातायात नियमों की अनदेखी से सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो गया है। जिसकी कीमत लोगों को जीवन को उठानी पड़ती है।
यह भी पढ़े-Birthday Special:44 साल की हुईं रानी मुखर्जी, इस फिल्म से की थी बॉलीवुड में डेब्यू
