सीतापुर: दबंग ने घर के बाहर बैठे ग्रामीण को पीटा, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। थाना क्षेत्र में गालियां देने से मना करने पर दबंग ने एक दलित की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। घटना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मारपीट में घायल को इलाज के लिये सीएचसी भेज दिया है। सकरन निवासी शीतला पुत्र श्यामबिहारी भार्गव शनिवार …

सीतापुर। थाना क्षेत्र में गालियां देने से मना करने पर दबंग ने एक दलित की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। घटना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मारपीट में घायल को इलाज के लिये सीएचसी भेज दिया है।

सकरन निवासी शीतला पुत्र श्यामबिहारी भार्गव शनिवार की रात करीब 10 बजे अपने दरवाजे पर बैठा था। तथी पडोस का ही रहने वाला विकास आ गया और गालियां देने लगा। जब शीतला प्रसाद ने गालियां देने से मना किया तो विकास ने डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके बाद ईंटा से सिर पर वार कर दिया। जिससे शीतला प्रसाद का सिर फट गया।

तब तक पडोस के सोमनाथ मिश्र व जितेन्द्र शुक्ल आ गये। जिनको देख विकास जान से मारने की धमकी देकर चला गया। शीतला प्रसाद द्वारा दी गयी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: हरदोई: बाइक में ट्रैक्टर ने मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की मृत्यु , बाइक चालक घायल

संबंधित समाचार