बहराइच: एक किलो चरस के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। दरगाह पुलिस ने देर शाम को गश्त के दौरान बाइक सवार को एक किलो चरस के साथ पकड़ा है। बरामद चरस और बाइक को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में दरगाह थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। उप …

बहराइच। दरगाह पुलिस ने देर शाम को गश्त के दौरान बाइक सवार को एक किलो चरस के साथ पकड़ा है। बरामद चरस और बाइक को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में दरगाह थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। उप निरीक्षक कौसर अली, दयाराम और शिवकुमार दरगाह शरीफ में आने वाले लोगों पर नजर रख रहे थे। पूर्वी गेट के पास बाइक सवार को देखा।

रोक कर उसकी तलाशी ली तो बाइक सवार के पास चरस मिला। इस पर उसे हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसकी पहचान दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के पूर्वी गेट दरगाह निवासी सफ्फू पुत्र नसीम के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद चरस और बाइक को सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें-सीतापुर: दबंग ने घर के बाहर बैठे ग्रामीण को पीटा, केस दर्ज

संबंधित समाचार