सीतापुर में विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में कई लोग हुए घायल, मचा कोहराम
सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र में हुई विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। अहमदपुर जट के निकट ई-रिक्शा से जा रहे खलील निवासी अहमदपुर जट कोतवाली सिधौली को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। उनको सीएचसी से लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। दूसरी घटना में …
सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र में हुई विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। अहमदपुर जट के निकट ई-रिक्शा से जा रहे खलील निवासी अहमदपुर जट कोतवाली सिधौली को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। उनको सीएचसी से लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। दूसरी घटना में धनपाल 35 अपनी बाइक से सिधौली से कुंवरगड्डी की ओर जा रहा था।
उसी दौरान अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे वह घायल हो गया। एक अन्य मार्ग दुर्घटना में प्रदीप निवासी ग्राम खेमपुर थाना अटरिया अपने साथी रामनरेश, मोहित व लवकुश के साथ अटरिया से सिधौली की ओर आ रहा था। तभी नीलगांव क्रॉसिंग के पास हाईवे पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया।
चौथी मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार राहुल 15 अपने साथी मोहित 17 निवासी मायापुर थाना संदना अपने गांव से होली खेलने गोपालपुर भट्टे की ओर आ रहा था। इसी दौरान सहोली मिश्रिख संपर्क मार्ग पर सामने से आ रहे टेंपो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मोहित की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा का यह लड़का बन गया रातों रात सोशल मीडिया का स्टार
