संभल : किसानों का सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मासिक पंचायत की। पंचायत में सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव के नेतृत्व में …

संभल, अमृत विचार। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मासिक पंचायत की। पंचायत में सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा।

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव के नेतृत्व में बहजोई में रेलवे स्टेशन के पास पंचायत में एकत्रित हुए। पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली का अलग-अलग सीमाओं पर चल रहे आंदोलन को खत्म करने के लिए कहा था। सरकार ने किसानों से जल्द ही कमेटी गठित कर देश में एमएसपी लागू करने, किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने और आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिजनों को राज्यों सरकारों से मुआवजा दिलाये जाने की बात कही थी।

जिससे किसानों ने सरकार की बातों में आकर आंदोलन खत्म कर घर लौट आए थे, लेकिन सरकार अपने किए वादा पर कोई गौर नहीं कर रही है। सरकार ने झूठा वादा कर आंदोलन कर रहे किसानों को घर भेज दिया था। वहीं लखीमपुर खीरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी को जमानत दिलवाकर सरकार किसानों के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार कर रही है। किसानों ने सरकार से जंगलों में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला में बंधवाने की मांग की।

साथ ही गेहूं की खरीद करने के लिए सरकार से अधिक से अधिक क्रय केंद्र लगाकर किसानों का गेहूं एमएसपी पर खरीदने की मांग की। बैठक में किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर बैठक को धरना प्रदर्शन में बदल दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन के पास से कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार त्रिवेदी को सौंपा। इस दौरान प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव, संजीव यादव, उदयवीर सिंह, मुनेंद्र सिंह, लोकमन सिंह, महेश यादव, दिनेश यादव, अमर सिंह, हरिकिशन, मान सिंह, वीरेश यादव, किशन पाल राणा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- लखीमपुर-खीरी:  आत्मदाह के  लिए  उकसाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार