उन्नाव: लापता किसान का शव संदिग्ध हालातों में बाग में पड़ा मिला, हड़कंप
उन्नाव। रविवार शाम से लापता किसान का शव संदिग्ध हालातों में बाग में पड़ा मिलने से सनसनी मच गयी। पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र नौबतपुर निवासी दर्शन (40) पुत्र स्व. रामपाल का रक्त रंजित शव संदिग्ध हालातों …
उन्नाव। रविवार शाम से लापता किसान का शव संदिग्ध हालातों में बाग में पड़ा मिलने से सनसनी मच गयी। पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र नौबतपुर निवासी दर्शन (40) पुत्र स्व. रामपाल का रक्त रंजित शव संदिग्ध हालातों में गांव के ही रहने वाले रामस्वरूप के बाग में सोमवार सुबह पड़ा पाया गया। पत्नी माया ने बताया कि रविवार शाम को घास काटने गए थे तब से घर वापस नहीं लौटे।
उसने पति की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक के मुंह से खून निकलता देख ग्रामीण तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ चन्द्रकांत सिंह ने बताया कि भाई राजकुमार ने तहरीर में मृतक के टीबी रोग से ग्रसित होने का जिक्र किया है। मौत के सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगी।
यह भी पढ़ें: लखीमपुर-खीरी: आत्मदाह के लिए उकसाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
