मुरादाबाद : सुपोषित-कुपोषित बच्चों का चिह्नितकरण अभियान शुरू
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में सुपोषित और कुपोषित बच्चों का चिन्हितकरण के लिए स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा अभियान का सोमवार को आगाज हो गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने केंद्रों पर बच्चों का वजन, माप कर सुपोषित और कुपोषित बच्चों की जानकारी पोषण ट्रैकर पर अपलोड की। 28 मार्च तक चलने वाले इस कमजोर बच्चों का डेटा तैयार …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में सुपोषित और कुपोषित बच्चों का चिन्हितकरण के लिए स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा अभियान का सोमवार को आगाज हो गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने केंद्रों पर बच्चों का वजन, माप कर सुपोषित और कुपोषित बच्चों की जानकारी पोषण ट्रैकर पर अपलोड की। 28 मार्च तक चलने वाले इस कमजोर बच्चों का डेटा तैयार करना है।
शासन के निर्देश पर जिले में 2770 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सात दिवसीय स्वस्थ बालक व बालिका स्पर्धा अभियान की सोमवार को शुरुआत हुई। इस अभियान के तहत 2.5 लाख बच्चों का शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों का वजन, माप आदि की जानकारी पोषण ट्रैकर पर अपलोड की जा रही है। डीपीआरओ अनुपमा शांडिल्य ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत के साथ ही बाहर से आने वाले बच्चों की भी जांच की जाएगी।
अभियान का उद्देश्य कमजोर व कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उनका इलाज कराने के साथ ही अभिभावकों को खान-पान आदि को लेकर परामर्श देना है। इस आयोजन से पोषण, स्वास्थ्य और वेलनेस के मुद्दों पर सामुदायिक सदभावना को बढ़ाकर, आइसीडीएस सेवाओं का विस्तार, बच्चों के नियमित विकास की निगरानी और कुपोषण की समस्या पर उपचारात्मक हस्तक्षेप जैसे उद्देश्यों की पूर्ति की जाएगी। फिलहाल अभियान में चिह्नितकरण शुरू हो गया है।
