बहराइच: अवंती बाई लोधी के बताए रास्ते पर चलकर करें राष्ट्र निर्माण में योगदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के मोतीपुर तहसील में मिहींपुरवा के जयरामपुरवा में भारतीय लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष तीरथ राम लोधी के आवास पर स्वाधीनता संग्राम में शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का 164वां बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष बलहा सालिक राम लोधी रहे। महारानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन …

बहराइच। जिले के मोतीपुर तहसील में मिहींपुरवा के जयरामपुरवा में भारतीय लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष तीरथ राम लोधी के आवास पर स्वाधीनता संग्राम में शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का 164वां बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष बलहा सालिक राम लोधी रहे। महारानी अवंतीबाई लोधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

जिलाध्यक्ष तीरथ राम लोधी ने कहा कि स्वाधीनता संग्राम में वीरांगना अवंती बाई लोधी का बहुत ही योगदान रहा। उनके बताए रास्ते पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सभी लोग योगदान करें। मुख्य अतिथि सालिक राम लोधी ने कहा कि लोधी समाज के लोग शिक्षा के साथ जुड़कर वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बताए रास्ते पर चलकर राष्ट्र और समाज की सेवा करें।

इस अवसर पर कैलाश नाथ लोधी, राम हर्ष लोधी, हंसराम आजाद ,मुकुट बिहारी लोधी, डॉक्टर तीरथ राम लोधी, लक्ष्मण देश प्रेमी लोधी, राजेंद्र लोधी, छत्रपाल लोधी सहित काफी संख्या में लोधी समाज के लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड का डोबरा-चांठी पुल देश का पहला ऐसा झूला पुल है, जिसकी लंबाई 725 मीटर है

संबंधित समाचार