बरेली: अब सीएमओ और एसीएमओ करेंगे उपकरण खरीद की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। वर्ष 2015-16 में 300 बेड कोविड अस्पताल के निर्माण के दौरान की गई उपकरणों की खरीद की जांच अब तेज हो गई है। बीते दिनों अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (एडी हेल्थ) डॉ. दीपक ओहरी ने जांच के आदेश दिए थे। उस दौरान जिन लिपिकों के माध्यम से उपकरणों की खरीद …

बरेली,अमृत विचार। वर्ष 2015-16 में 300 बेड कोविड अस्पताल के निर्माण के दौरान की गई उपकरणों की खरीद की जांच अब तेज हो गई है। बीते दिनों अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (एडी हेल्थ) डॉ. दीपक ओहरी ने जांच के आदेश दिए थे। उस दौरान जिन लिपिकों के माध्यम से उपकरणों की खरीद की गई थी उनसे रिकॉर्ड मांगा गया था।

लेकिन अब एडी हेल्थ ने सीएमओ और एसीएमओ स्टोर को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। वर्ष 2015-16 में चार लिपिकों के माध्यम से खरीद की गई थी। एडी ने चारों लिपिकों को बयान दर्ज कराने के आदेश दिए थे। इस पर सभी ने बयान दर्ज करा दिए हैं। सूत्रों की मानें तो चारों ही लिपिकों ने स्टॉक रजिस्टर में खरीदे गए उपकरणों का मिलान न करने का आरोप एक दूसरे पर लगाया है। हालांकि जांच पूर्ण होने के बाद ही मामले से पर्दा उठेगा।

ये भी पढ़ें-

बरेली: 24 घंटे ही कोरोना मुक्त रह पाया जिला, फिर एक संक्रमित मिला

संबंधित समाचार