रायबरेली: पुरानी रंजिश के चलते घर में अकेली युवती पर आरोपी ने किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला
रायबरेली। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने घर में अकेली युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करके उसे मरणासन्न कर दिया है। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार शाम की है। क्षेत्र के ईश्वरदासपुर गांव में घर में घुसकर गांव के ही एक युवक ने रंजिशन युवती पर चाकू …
रायबरेली। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने घर में अकेली युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करके उसे मरणासन्न कर दिया है। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना सोमवार शाम की है। क्षेत्र के ईश्वरदासपुर गांव में घर में घुसकर गांव के ही एक युवक ने रंजिशन युवती पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायल युवती को सीएचसी लाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उपरोक्त गांव निवासी संतोष कुमार व उनकी पत्नी गांव के ही व्यक्ति के खेत में मजदूरी करने गये थे।उनकी 19 साल की बेटी कामिनी घर में अकेली थी। तभी मौका पाकर गांव का एक युवक घर में घुस गया ।और उसने कामिनी के गले व पेट में चाकू से वार कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई।
युवती के चीखने चिल्लाने पर युवक मौके से भाग निकला। युवती की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े। उसके बाद खेत में उसके स्वजनो को भी मामले की जानकारी दी गई। जानकारी होने पर स्वजन घर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस बुलाई गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायल युवती को सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले की सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को भी दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बताया जा रहा है कि घायल युवती के पिता व आरोपित युवक के चाचा से करीबन एक सप्ताह पूर्व कुछ विवाद हुआ था। जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी।किंतु पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। जिसका परिणाम बड़ी घटना के रूप में सामने आया है। यादि समय रहते विवाद में पुलिस विधिक कार्रवाई कर देती तो आज ये वारदात न होती।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि घायल अवस्था में युवती सीएचसी आई थी। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी विनय प्रताप सिंह ने बताया मामला संज्ञान में आया है,आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
पढ़ें- मुजफ्फरनगर : खराब मौसम में फंसा राकेश टिकैत का विमान, कहा- ऐसी उड़ान की इजाजत नहीं
