रामपुर : पुलिस की गौ तस्करों से मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल
शाहबाद/रामपुर/अमृत विचार। रामपुर के कोतवाली क्षेत्र शाहबाद में सोमवार देर रात गोमांस की तस्करी करने जा रहे महिंद्रा पिकअप सवार तस्करों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बता दें कि पुलिस ने जब गाड़ी रुकवाने का प्रयास किया तो तस्करों की तरफ से फायरिंग की गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की …
शाहबाद/रामपुर/अमृत विचार। रामपुर के कोतवाली क्षेत्र शाहबाद में सोमवार देर रात गोमांस की तस्करी करने जा रहे महिंद्रा पिकअप सवार तस्करों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बता दें कि पुलिस ने जब गाड़ी रुकवाने का प्रयास किया तो तस्करों की तरफ से फायरिंग की गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की गोली लगने से एक गोतस्कर घायल हो गया। जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से वध के उपकरण और गौवंश बरामद किए हैं।
योगी सरकार के दूसरी बार गठन से पहले ही रामपुर की पुलिस अपराधियों के खिलाफ सक्रिय हो गई है। एसओजी को सोमवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर गौवंश को काटन के लिए लेकर जा रहे हैं। एसओजी ने गोतस्कारों की पिकअप का पीछा किया। पीछा करने के दौरान वह शाहबाद की सीमा में घुस गए। इसकी जानकारी एसओजी ने शाहबाद पुलिस को दी। शाहबाद पुलिस भी तत्काल तस्करों की पिकअप के पीछे लग गई। शाहबाद-सिरौली मार्ग पर पुलिस ने पीछा करते हुए गाड़ी की घेराबंदी की तो तस्कर गाड़ी से उतर कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस दौरान कई पुलिसकर्मी आरोपी की फायरिंग से बाल-बाल बचे।
पुलिस ने जवाबी फायरिंग में एक गौतस्कर के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। जबकि पुलिस ने दूसरे आरोपी को दौड़ाकर पकड लिया। कोतवाल संजय तोमर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जनपद रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के गांव टोड़ीपुर निवासी नवेद और मोहसिन हैं।
ये भी पढ़ें : रामपुर: सड़क हादसे में कांग्रेस नेता के भाई की मौत, दूसरा घायल
