UP MLC Election 2022: सपा प्रत्याशी के साथ हुई मारपीट, फाड़े कपड़े, दर्जनों सिपाही बने रहे मूकदर्शक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एटा। जिले में एक बार फिर सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह के साथ मारपीट की गई है। उदयवीर सिंह नामांकन फार्म की स्कूटनी के लिए पहुंचे, इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे। मारपीट में प्रत्याक्षी के कपड़े भी फट गए। इस दौरान उदयवीर सिंह दौड़ते-भागते नजर आए, लेकिन मौके पर …

एटा। जिले में एक बार फिर सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह के साथ मारपीट की गई है। उदयवीर सिंह नामांकन फार्म की स्कूटनी के लिए पहुंचे, इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे। मारपीट में प्रत्याक्षी के कपड़े भी फट गए।

इस दौरान उदयवीर सिंह दौड़ते-भागते नजर आए, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस के दर्जनों सिपाही तमाशबीन बने रहे। इससे पहले सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह की गाड़ी पर पथराव भी किया गया था।

सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि पुलिस बीजेपी के इशारे पर काम कर रही है, पुलिस के सामने सपा प्रत्याशियों के साथ मारपीट की जा रही है, लेकिन वह तमाशबीन बने हुए है, कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

सपा ने ट्वीट करके कहा कि एटा में विधान परिषद चुनाव हेतु दूसरा नामांकन पत्र जमा करने जा रहे सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह और राकेश यादव पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा पथराव कर हमला किया गया है। मूक दर्शक बना पुलिस प्रशासन। संज्ञान ले, लोकतंत्र बचाए चुनाव आयोग।

पढ़ें- कर्नाटक हिजाब विवाद: परीक्षा छोड़ने वालों को दोबारा मौका नहीं- शिक्षा मंत्री

संबंधित समाचार