मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि की याचिका पर आज होगी सुनवाई
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर जिला जज की अदालत में एक याचिका दाखिल की गई है। 28 जनवरी को हुई सुनवाई में शाही मस्जिद पक्ष ने श्रीकृष्ण विराजमान की ओर से दाखिल दावे की अपील को गलत बताया था। अदालत ने प्रतिवादी की आपत्ति को स्वीकार करते हुए …
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर जिला जज की अदालत में एक याचिका दाखिल की गई है। 28 जनवरी को हुई सुनवाई में शाही मस्जिद पक्ष ने श्रीकृष्ण विराजमान की ओर से दाखिल दावे की अपील को गलत बताया था। अदालत ने प्रतिवादी की आपत्ति को स्वीकार करते हुए अपील को संशोधित करते हुए रिवीजन में बदल दिया है। श्रीकृष्ण विराजमान की याचिका पर आज होगी सुनवाई। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में प्रतिवादी पक्ष शाही मस्जिद ईदगाह मंगलवार को जिला जज की अदालत में रखेगा अपना पक्ष।
बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर जिला जज की अदालत में एक याचिका दाखिल की गई है। अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री व अन्य ने श्रीकृष्ण विराजमान के भक्त के रूप में 25 सितंबर 2020 को अदालत में दावा किया था कि शाही मस्जिद ईदगाह के साथ वर्ष 1967 में हुए समझौते के बाद हुई डिक्री (न्यायिक निर्णय) को रद्द कर दिया जाए।
याचिका में मांगी यह मांग
याचिका ‘भगवान श्रीकृष्ण विराजमान’ और ‘स्थान श्रीकृष्ण जन्मभूमि’ के नाम से दायर की गई है। इसके मुताबिक, जिस जगह पर शाही ईदगाह मस्जिद खड़ी है, वही जगह कारागार था, जहां भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। याचिका में अतिक्रमण और मस्जिद को हटाने की मांग की गई है।
यह भी पढ़ें-Ukraine Russia War : यूक्रेन पर भारत के रुख से निराश हुआ अमेरिका, बाइडेन ने कहा- असमंजस वाली है स्थिति
