अलीगढ़: पत्नी के साथ पति ने मायके में घुसकर की मारपीट, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पत्नी के मायके में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि निकाह के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग और दहेज के लिए उससे मारपीट करने लगे। इस मामले में पीड़िता ने दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। …

अलीगढ़। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पत्नी के मायके में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि निकाह के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग और दहेज के लिए उससे मारपीट करने लगे। इस मामले में पीड़िता ने दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

केस दर्ज कराते समय पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका दहेज उत्पीड़न के मामले में अपने पति के साथ मुकदमा चल रहा है। मामला फिलहाल कोर्ट में है। अब उसके ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसके ऊपर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हैं।

21 फरवरी 2019 को मुस्लिम रीति रिवाज से उसका निकाह क्वार्सी थाना क्षेत्र अनूपशहर रोड निवासी इमरान के साथ हुआ था। इसके बाद उसके दो बच्चे भी हुए, जिसमें दो साल की एक बेटी और नौ माह का बेटा है। निकाह के समय उन्होंने 35 लाख रुपए नकद, सोना, कार दिया था।

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने पति इमरान, देवर इरफान और फैजान के साथ ही सास मेहजबी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार राणा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-मोदी और मॉरिसन ने यूक्रेन संघर्ष पर जताई चिंता, शत्रुता तत्काल खत्म करने का किया आह्वान

संबंधित समाचार