पीलीभीत: बरेली जाने को निकला बीए का छात्र लापता
पीलीभीत, अमृत विचार। होली मनाकर घर से बरेली जाने के लिए निकला बीए का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। उसके बरेली न पहुंचने की जानकारी मिलते ही परिवार वाले चिंतित हो गए। कोई सुराग न मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस से गुहार लगाई। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के बरहा गांव निवासी सर्वेश कुमार ने पुलिस …
पीलीभीत, अमृत विचार। होली मनाकर घर से बरेली जाने के लिए निकला बीए का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। उसके बरेली न पहुंचने की जानकारी मिलते ही परिवार वाले चिंतित हो गए। कोई सुराग न मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस से गुहार लगाई। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के बरहा गांव निवासी सर्वेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेट अर्जुन (18) बरेली कॉलेज से बीए कर रहा है।
बरेली में रहकर ही पढ़ाई करता है। होली मनाने के लिए बीते दिनों घर आया था। पर्व निपटने के बाद सोमवार को शाम करीब चार बजे बस में सवार होकर बरेली के लिए निकला। मगर, कई घंटे बीतने के बाद भी बरेली नहीं पहुंचा है। परिचितों से उसके बरेली न पहुंचने की जानकारी हुई। मोबाइल पर कॉल करने का प्रयास किया लेकिन बात नहींहो सकी। मोबाइल नंबर स्विच ऑफ बताता रहा।
बेटे की चिंता में डूबे परिजन ने पुलिस से गुहार लगाई। इस पर सुनगढ़ी पुलिस एक्टिव हो गई और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर सर्विलांस टीम की मदद ली। उधर, परिवार वाले भी बरेली रवाना हो गए। सोशल मीडिया की मदद से भी पुलिस ने युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया।
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: सिर्फ कागजों में ही दिख रही हरियाली, रोड किनारे लगे ट्री गार्ड पड़े खाली
