अमरोहा : टाटा मैजिक और रोडवेज बस की आमने-सामने की भिड़ंत, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। जोया अमरोहा बायपास रोड पर टाटा मैजिक और रोडवेज बस की आमने-सामने की भिड़ंत में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे की है। अमरोहा की दिशा से आ रही …

अमरोहा, अमृत विचार। जोया अमरोहा बायपास रोड पर टाटा मैजिक और रोडवेज बस की आमने-सामने की भिड़ंत में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह घटना गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे की है। अमरोहा की दिशा से आ रही रोडवेज बस मजदूरों से भरे टाटा मैजिक से टकरा गई। आमने-सामने की टक्कर में टाटा मैजिक में बैठे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

जबकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना अध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि हादसे में चालक और 3 मजदूर घायल हुए हैं इनका अस्पताल में इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें:- पीलीभीत: बरेली जाने को निकला बीए का छात्र लापता

संबंधित समाचार