मुरादाबाद : ‘परिवार नियोजन के साधन अपना कर करें जनसंख्या नियंत्रण’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। परिवार कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक मंगलवार को शहर के एक होटल में हुई। इसमें परिवार नियोजन के साधन को अपनाकर जनसंख्या नियंत्रण पर जोर दिया गया। बताया गया कि पुरूष नसबंदी में प्रदेश में शाहजहांपुर और महिला नसबंदी में मुरादाबाद प्रदेश में अव्वल चल रहा है। परिवार कल्याण के राज्य सलाहकार अरविंद …

मुरादाबाद,अमृत विचार। परिवार कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक मंगलवार को शहर के एक होटल में हुई। इसमें परिवार नियोजन के साधन को अपनाकर जनसंख्या नियंत्रण पर जोर दिया गया। बताया गया कि पुरूष नसबंदी में प्रदेश में शाहजहांपुर और महिला नसबंदी में मुरादाबाद प्रदेश में अव्वल चल रहा है। परिवार कल्याण के राज्य सलाहकार अरविंद उपाध्याय और सलाहकार मोहम्मद कासिम की उपस्थिति में हुई इस समीक्षा बैठक में मुरादाबाद और बरेली मंडल के सभी जिलों के एनएचएम के अधिकारी और चिकित्साधिकारी शामिल हुए।

अध्यक्षता करते हुए मुरादाबाद मंडल की अपर निदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण डॉ. सीमा अग्रवाल ने प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। समीक्षा में परिवार कल्याण के साधनों का अधिक इस्तेमाल करने में जनपदों की स्थिति की जानकारी दी गई। बताया गया कि पुरूष नसबंदी में शाहजहांपुर और महिला नसबंदी में मुरादाबाद अव्वल चल रहा है। अंतरा व छाया के इस्तेमाल में मुरादाबाद और बरेली मंडल बराबरी पर हैं। इसके अलावा मुरादाबाद मंडल में सबसे अधिक कॉपर टी का इस्तेमाल किया गया है।

चिकित्साधिकारियों ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन के साधनों पुरुष नसबंदी, महिला नसबंदी, कंडोम वितरण, कापर टी, अंतरा-छाया व परिवार कल्याण के साधनों पर जोर दिया गया। कहा कि यदि किसी स्वास्थ्य केन्द्र पर इन साधनों की कमी हो तो तुरंत इसकी सूचना दें। आशा व एएनएम भी इसका विशेष ध्यान रखें। राज्य से जिलों के लिए सामान मिलते ही वह ब्लॉक तक पहुंच जाता है। यहां से आशा स्वास्थ्यकर्मी को दिया जाता है। अगर स्टॉक कहीं पर शून्य होता है तो वहां से तुरंत सूचना देने के लिए भी कहा गया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के मुरादाबाद के जिला कार्यक्रम प्रबंधक रघुवीर सिंह, अरबन हेल्थ कोआर्डिनेटर प्रमोद कुमार, लॉजिस्टिक मैनेजर दीपक कुमार, डीसीपीएम मीरा गौतम सहित मुरादाबाद व बरेली मंडल के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से संबंधित लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: लोकतंत्र बचाओ मोर्चा ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कहा-सब्जी विक्रेताओं को आवंटित की जाए दुकानें

संबंधित समाचार