असम में थाने में किशोर की पिटाई करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुवाहाटी। असम के मोरीगांव जिले में बिस्कुट चोरी करने के आरोप में पुलिस थाने के अंदर 13 वर्षीय एक लड़के की कथित तौर पर पिटाई करने पर सहायक पुलिस उप निरीक्षक (एएसआई) को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर आए इस घटना के एक वीडियो में …

गुवाहाटी। असम के मोरीगांव जिले में बिस्कुट चोरी करने के आरोप में पुलिस थाने के अंदर 13 वर्षीय एक लड़के की कथित तौर पर पिटाई करने पर सहायक पुलिस उप निरीक्षक (एएसआई) को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर आए इस घटना के एक वीडियो में एएसआई उपेन चंद्र बोरदोलोई लड़के की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वह लड़का माफी मांगता है लेकिन पुलिस अधिकारी ने उसकी एक न सुनी और उसे पीटते रहे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बोरदोलोई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। राज्य में पुलिस अधिकारियों को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किए जाने की एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना है। पलटन बाजार यातायात पुलिस शाखा के एक सिपाही को पिछले हफ्ते एक व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस को पीड़ित किशोर से माफी मांगने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि ऐसी घटनाएं न हों। सरमा ने कहा कि पुलिस को आम जनता के साथ विनम्रता से पेश आने के लिए कहा गया है लेकिन अपराधियों से सख्ती से पेश आना चाहिए। पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने कहा कि पुलिस की अनुशासनहीनता की ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़ें-

पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे पंजाब सीएम, मुलाकात के लिए मांगा समय, विकास के मुद्दों पर होगी चर्चा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म