पीलीभीत: लुटेरों का नहीं मिल पा रहा सुराग, एएसपी ने डाला डेरा
पीलीभीत/बरखेड़ा,अमृत विचार। पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मारकर 1.65 लाख रुपये लूटने वाले बाइक सवार लुटेरों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। एसपी द्वारा खुलासे को गठित की गई टीमें दूसरे दिन भी दौड़-भाग करती रही, लेकिन कोई खास सुराग नहीं मिल सका। घटना को चुनौती के तौर पर लेते हुए एएसपी ने बरखेड़ा …
पीलीभीत/बरखेड़ा,अमृत विचार। पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली मारकर 1.65 लाख रुपये लूटने वाले बाइक सवार लुटेरों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। एसपी द्वारा खुलासे को गठित की गई टीमें दूसरे दिन भी दौड़-भाग करती रही, लेकिन कोई खास सुराग नहीं मिल सका।
घटना को चुनौती के तौर पर लेते हुए एएसपी ने बरखेड़ा में डेरा डाले रखा। पुलिस की कार्रवाई पर खुद नजर बनाए रहे। जल्द खुलासे का भी दावा किया जाता रहा। घटना बरखेड़ा थाना क्षेत्र में पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर सोमवार सुबह करीब दस बजे दिनदहाड़े अंजाम दी गई थी।
पतरसिया गांव निवासी पेट्रोल पंप के सेल्समैन 50 वर्षीय रघुनंदन प्रसाद पंप प्रबंधक विक्की के साथ बाइक से कस्बा बरखेड़ा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में कैश जमा करने के लिए जा रहे थे। पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने पहले आंख में मिर्ची पाउडर डालकर गिराया और फिर बैग से 1,65,850 रुपये लूटकर कस्बा बरखेड़ा की तरफ भाग गए थे, जबकि बैग में रखे 1073500 रुपये बच गए।
अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई थी। एसपी ने एसओजी समेत चार टीमें खुलासे को लगाई। टीम ने पुराने अपराधियों और संदिग्धों की धरपकड़ कर पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। सीसीटीवी फुटेज से भी कोई खास मदद नहीं मिल सकी है।- एएसपी, डॉ.पवित्र मोहन त्रिपाठी
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: कानपुर से आई विवाहिता को ससुरालियों ने बंधक बनाकर पीटा
