मुरादाबाद : पुलिसकर्मियों को राहत, समस्या के समाधान के लिए एडीजी जोन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
मुरादाबाद,अमृत विचार। पुलिस कर्मियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब भटकने की जरूरत नहीं होगी। वह सीधे हेल्पलाइन नंबर पर फोन या वाट्सएप के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पुलिस वालों को होने वाली परेशानी के तहत खुद एडीजी जोन बरेली ने इसकी पहल करते हुए हेल्पलाइन नंबर 9454457651 जारी किया …
मुरादाबाद,अमृत विचार। पुलिस कर्मियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब भटकने की जरूरत नहीं होगी। वह सीधे हेल्पलाइन नंबर पर फोन या वाट्सएप के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पुलिस वालों को होने वाली परेशानी के तहत खुद एडीजी जोन बरेली ने इसकी पहल करते हुए हेल्पलाइन नंबर 9454457651 जारी किया है। वह खुद इस नंबर पर आने वाली शिकायतों की मानीटरिंग करेंगे। इसके अलावा उन्होंने जोन के अधिकारियों को पत्र भेजकर नंबर का प्रचार-प्रसार करने के आदेश दिए हैं।
दूसरों की समस्याओं का निस्तारण करने वाले पुलिस कर्मी खुद अपनी समस्याओं को लेकर भटकते नजर आते हैं। अवकाश से लेकर फंड तक के लिए अक्सर पुलिस कर्मी अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काटते नजर आते हैं। कई बार आश्वासन मिलने के बाद भी उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाता है। अनुशासित विभाग होने के कारण आला अधिकारियों तक अपनी समस्या रखने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूट जाते हैं। यह बात दीगर है कि समय-समय पर विभाग द्वारा पहल की जाती है, इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाता।
पूरे जोन के पुलिस कर्मी दर्ज करा सकते हैं शिकायत
आखिरकार एडीजी जोन बरेली राजकुमार ने ने पुलिस कर्मियों की सुध ली है। उन्होंने बरेली में एक कंट्रोल रूम बनाने के साथ ही हेल्पलाइन नंबर 9454457651 जारी कर दिया है। आदेश दिए हैं कि अगर पुलिस कर्मियों को किसी भी तरह की विभागीय समस्या है तो वह सीधे इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि हर जिले में इस नंबर का प्रचार-प्रसार किया जाए। लाइन से लेकर थानों तक में यह नंबर अंकित किया जाए, ताकि पुलिस कर्मियों को आसानी रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की धीमी चाल पर नगर आयुक्त नाराज, दिए निर्देश
