हरदोई: विश्व जल दिवस पर उमंग ने HCL के साथ मिलकर ग्रामीणों को किया जागरूक
हरदोई। आज विश्व जल दिवस पर उमंग सुनहरा कल सेवा समिति एवं एचसीएल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत भेलावां विकास खण्ड सुरसा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे गांव में जल के महत्व पर जागरूकता रैली निकाली गयी। पंचायत भवन पर छात्र-छात्राओं, महिलाओं व गांव के जागरूक लोगों के …
हरदोई। आज विश्व जल दिवस पर उमंग सुनहरा कल सेवा समिति एवं एचसीएल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत भेलावां विकास खण्ड सुरसा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे गांव में जल के महत्व पर जागरूकता रैली निकाली गयी। पंचायत भवन पर छात्र-छात्राओं, महिलाओं व गांव के जागरूक लोगों के साथ ग्राम प्रधान मनोज शुक्ला को संस्था के द्वारा जल का दुरुपयोग न करने व इसके संरक्षण की शपथ दिलायी गयी।
इस मौके पर “जल है तो कल है” के नारों से सबका ध्यान आकृष्ट किया गया। “जल ही जीवन है’ इस पर उमंग के सचिव अभिनव दीक्षित ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में आशुतोष दीक्षित, आलोक कुमार, रावेन्द्र मिश्रा, कमल किशोर व राजकुमार के अलावा भारी तादात में महिला पुरुष व बच्चे शामिल रहे।
यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश में दो सरकारी कर्मचारी 80,000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
