गिरफ्त से बलात्कारी के भागने पर पुलिस ने पैर में मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दीफू। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में दो नाबालिग बहनों के साथ बलात्कार के आरोपी 54 साल के एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत से कथित तौर पर भागने के प्रयास के दौरान गोली मार दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह दावा किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार चल रहा था …

दीफू। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में दो नाबालिग बहनों के साथ बलात्कार के आरोपी 54 साल के एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत से कथित तौर पर भागने के प्रयास के दौरान गोली मार दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह दावा किया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार चल रहा था और उसे सोमवार को पकड़ा गया था। अधिकारी के अनुसार खेरोनी थाने लाए जाने के दौरान आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसके पैर को निशाना बनाते हुए गोली चलाई।

अधिकारी के मुताबिक घायल आरोपी को दीफू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यक्ति ने 10 मार्च को आठ साल की लड़की के साथ और 18 मार्च को उसकी पांच वर्षीय बहन के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था।

अधिकारी के अनुसार आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। मई, 2021 में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की अगुवाई में भाजपा सरकार के सत्ता संभालने के बाद असम में पुलिस अभिरक्षा से कथित तौर पर भागने और पुलिसकर्मियों पर कथित हमले के दौरान पुलिस की कार्रवाई में 35 लोग मारे गए और कम से कम 90 घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें-

RSS कार्यकर्ता की हत्या का मामला: CBI से जांच कराने की याचिका पर फैसला सुरक्षित

संबंधित समाचार