अमरोहा : जहरीले पदार्थ के सेवन से एक छात्र की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। मॉर्निंग वॉक पर गये दो छात्र दोस्तों के जहरीले पदार्थ का सेवन करने के कारण एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नगर के मोहल्ला निवासी कक्षा 11 व 8 के दो छात्रों में …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। मॉर्निंग वॉक पर गये दो छात्र दोस्तों के जहरीले पदार्थ का सेवन करने के कारण एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

नगर के मोहल्ला निवासी कक्षा 11 व 8 के दो छात्रों में दोस्ती है। दोनों ही नगर के कॉलेज में पढ़ाई करते हैं। मंगलवार की सुबह दोनों दोस्त मॉर्निंग वॉक पर गये थे। इस दौरान एक छात्र ने अपने पिता को फोन करके बताया कि मुझे बचा लो मेरी तबीयत खराब हो गई है। छात्र के पिता परिजनों के साथ आननफानन में बाग में पहुंच गये। वहां देखा तो दोनों छात्रों की हालत बिगड़ी हुई थी।

दोनों को निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर दोनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि चिकित्सकों ने एक छात्र को देखते ही मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। छात्रों ने क्यों जहरीले पदार्थ का सेवन किया है इसका पता नहीं लग सका है। छात्र की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय, 24 से शुरू होगी परीक्षा

संबंधित समाचार