बाराबंकी: एसपी ने थाने का निरीक्षण कर चौकीदारों से किया संवाद, मांगा सक्रिय सहयोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौली/बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने मंगलवार को थाने का वार्षिक निरीक्षण कर ग्राम चौकीदारों से संवाद किया और अपराध मुक्त समाज मे सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। थाना मुख्यालय पहुंचने पर उपनिरीक्षक कन्हैया पांडेय की अगुवाई में गॉड ऑफ़ ऑनर की सलामी दी गयी। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक ने कम्प्यूटर कक्ष, अभिलेखागार, बन्दीग्रह, …

मसौली/बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने मंगलवार को थाने का वार्षिक निरीक्षण कर ग्राम चौकीदारों से संवाद किया और अपराध मुक्त समाज मे सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। थाना मुख्यालय पहुंचने पर उपनिरीक्षक कन्हैया पांडेय की अगुवाई में गॉड ऑफ़ ऑनर की सलामी दी गयी। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक ने कम्प्यूटर कक्ष, अभिलेखागार, बन्दीग्रह, बैरक, रसोईघर, आवास एव परिसर का मुआयना किया।

पुलिस मुखिया ने शस्त्रों एव बीट पंजिका का बारीकी से निरीक्षण किया। तथा लम्बित मामलों की जानकारी लेते हुए शीघ्र निस्तारण के आदेश दिये। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में वर्षो से खड़े वाहनों की नीलामी एव खराब हो रही लकड़ियों के निस्तारण के निर्देश दिये। आरक्षी बैरक में लगे पंखो की जगह कूलर लगवाने के लिए कहा वही शुद्ध जल के लिए लगे आरओ के जल की गुणवत्ता की जांच की। पुलिस अधीक्षक ने टॉप टेन अपराधियों के विरुद्ध सूचीबद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की बात कही।

थाना परिसर की बेहतर साफ सफाई एव अभिलेखों के रखरखाव पर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह को शाबासी दी। पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के बाद ग्राम चौकीदारों से संवाद करते हुए अपराध मुक्त वातावरण में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग पुलिस के अभिन्न अंग हो तथा गांवों में होने वाली हर गतिविधियों को पुलिस तक पहुँचाने में आप सब की जिम्मेदारी है।

पुलिस अधीक्षक वत्स ने कहा कि गांवो में छोटे छोटे होने वाले विवादों पर विशेष नजर रखे क्योंकि यही छोटे विवाद बड़ी घटनाओं का रूप लेती है। पुलिस मुखिया ने ग्राम पंचायत बड़ागांव के चौकीदार दिवाकर प्रजापति से गांव में पिछले वर्ष दर्ज हुए मुकदमो की जानकारी ली तथा बताया कि वर्ष 2021 में बड़ागांव में आठ मुकदमे दर्ज हुए है।

प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी चौकीदारों को रजिस्टर नम्बर आठ की जानकारी दे जिससे अपराधियों पर कड़ी निगरानी हो सके। पुलिस अधीक्षक ने ग्राम चौकीदारों को साफा एव बिल्ले का वितरण किया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेशचंद्र दुबे, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, पीआरओ प्रफुल्ल यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम कृपाल सिंह, सुधीर कुमार यादव, माया यादव, रविन्द्र सिंह सहित समस्त स्टाफ़कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बाजपुर: मैं बांग्लादेशी हूं, जेठ-जेठानी भारत छोड़ गए” बोलकर लोगों से मांग रही थी पैसा, फिर हुआ ये….

संबंधित समाचार