बिजनौर : सड़क पर मिला चौकीदार का शव, हत्या की आशंका
बिजनौर/किरतपुर, अमृत विचार। चिड़ियापुर रोड स्थित नौ बजे पीर के पास अधेड़ का शव मिलने से नगर में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। शिनाख्त होने पर उसके परिजनों को सूचना दी गई । सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद ने घटनास्थल का …
बिजनौर/किरतपुर, अमृत विचार। चिड़ियापुर रोड स्थित नौ बजे पीर के पास अधेड़ का शव मिलने से नगर में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। शिनाख्त होने पर उसके परिजनों को सूचना दी गई । सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद ने घटनास्थल का मुआयना किया।
मोहल्ला बुद्धूपाड़ा निवासी धनेश 55 वर्ष पुत्र कालू कश्यप का शव चिड़ियापुर रोड स्थित नौ बजे पीर के पास मंगलवार की सुबह पड़ा हुआ मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद व थाना पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त करते हुए उसे सही बताया।
मृतक के भाई पाली कश्यप ने बताया कि मृतक धनेश कश्यप पास में ही देवेंद्र प्रधान के मछली पालन तालाब पर चौकीदारी का कार्य करता था। मंगलवार की प्रातः पुलिस की सूचना पर परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि धनेश के सर पर किसी भारी चीज से वार किया गया था व उसके हाथ व शरीर पर भी चोटों के निशान थे। मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ थाने में प्राथना पत्र दे दिया और प्रशासन से जांच की मांग की है।
क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक को योजना के साथ नहीं मार गया है। किसी बात को लेकर झगड़ा होने पर हत्या की आशंका है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही तथ्यों की जानकारी मिल पाएगी तथा दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा।
