मुरादाबाद : घर से निकली नाबालिग गायब, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
मुरादाबाद, अमृत विचार। घर से किसी काम के लिए निकली 16 वर्षीया किशोरी अचानक लापता हो गई। परिजनों ने हर संभावित स्थानों पर तलाश किया मगर उसका कहीं सुराग नहीं मिला। पिता की तहरीर पर कटघर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। करुला रहमत नगर सोसाइटी, साजीदा इंटर कालेज के पास रहने वाले एक …
मुरादाबाद, अमृत विचार। घर से किसी काम के लिए निकली 16 वर्षीया किशोरी अचानक लापता हो गई। परिजनों ने हर संभावित स्थानों पर तलाश किया मगर उसका कहीं सुराग नहीं मिला। पिता की तहरीर पर कटघर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
करुला रहमत नगर सोसाइटी, साजीदा इंटर कालेज के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीया पुत्री 20 मार्च की दोपहर साढ़े चार बजे वह किसी काम के लिए कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। पिता ने बताया कि उन्होंने अपने सभी रिश्तेदारों और परिचितों के यहां बेटी को तलाश किया मगर उसका कहीं पता नहीं लगा। तब वह थाने पहुंचे और तहरीर दी।
उन्होंने कुछ पुलिस को कुछ संदिग्ध फोन नंबर भी दिए हैं। इन नंबरों पर किशोरी अक्सर बातें करती थी। पुलिस सभी फोन नंबरों की बारीकी से जांच कर रही है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए पुलिस की कई टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
